- पीएम मोदी ने ‎किया लोगों से आह्वान, 22 जनवरी को दीप जलाकर दीवाली मनाएं

पीएम मोदी ने ‎किया लोगों से आह्वान, 22 जनवरी को दीप जलाकर दीवाली मनाएं


-पीएम ने खुद संभाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह की कमान, 25 जनवरी से चलेगा देशव्यापी अभियान


नई दिल्ली । भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस का नेत्रत्व पीएम नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। इसके ‎लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। अन्य भगवा संगठन उनके प्रयासों का समर्थन कर रहे हैं। गौरतलब है ‎कि मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिक्र प्रधानमंत्री के हाल के लगभग हर भाषणों में होता है। वह लगातार लोगों को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं

 

22 जनवरी को मनाएं पूरे देश में दिवाली, जिन्हें निमंत्रण वही आएं अयोध्या', पीएम  मोदी ने की अपील|Narendra Modi Ayodhya Visit Pm Urge People To Celebrate  Diwali Across Country On ...

कि इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर कितने उत्साहित हैं। पीएम मोदी ने अयोध्या में विभिन्न परियोजनाओं का अनावरण करते हुए राम भक्तों से 22 जनवरी को दिवाली मनाने और अपने घरों में दीपक जलाने का आह्वान किया था। बुधवार को उन्होंने बॉलीवुड गायिका स्वाति मिश्रा द्वारा गाया गया भगवान राम को समर्पित एक गीत शेयर किया। इसके बाद स्वाति मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। ‎सिंगर ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों में कई गायकों और संगीतकारों ने भगवान राम को गीत समर्पित किए हैं। 

ये भी जानिए...........

22 जनवरी को मनाएं पूरे देश में दिवाली, जिन्हें निमंत्रण वही आएं अयोध्या', पीएम  मोदी ने की अपील|Narendra Modi Ayodhya Visit Pm Urge People To Celebrate  Diwali Across Country On ...

- भारतीय सेना नहीं हटी तो मालदीव में लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा : मुइज्जू

भाजपा के रणनीतिकार भी लोगों को यह बताने जा रहे हैं कि दशकों की कठोर लड़ाई कैसे सफल हुई और राम लला की मूर्ति की स्थापना मे अब बस कुछ ही दिन शेष है। लोगों की अयोध्या यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए 25 जनवरी से देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि 60 दिनों की यह ड्राइव होगी, जिसके लिए अयोध्या के लिए 35 ट्रेनें संचालित होंगी। भाजपा कार्यकर्ता उन्हें साजो-सामान स‎हित सहायता प्रदान करेंगे। सूत्रों ने कहा कि यात्रा का खर्च व्यक्तियों द्वारा वहन किया जाएगा। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में रैलियों के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं ने लोगों को राम लला के दर्शन सुनिश्चित कराने का वादा किया था। वहीं अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को निमंत्रण भेजा है। 

 

22 जनवरी को मनाएं पूरे देश में दिवाली, जिन्हें निमंत्रण वही आएं अयोध्या', पीएम  मोदी ने की अपील|Narendra Modi Ayodhya Visit Pm Urge People To Celebrate  Diwali Across Country On ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag