- तीसरी से सातवी कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी से

तीसरी से सातवी कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी से


-राज्य शिक्षा केंद्र ने परीक्षा को लेकर टाइम टेबल किया जारी


भोपाल । लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने छोटी कक्षाओं की परीक्षाओं को महीनेभर पहले करवाना तय किया है। केंद्र ने तीसरी से लेकर सातवीं कक्षा की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 27 फरवरी से पेपर शुरू होंगे। ठंड को ध्यान में रखते हुए केंद्र ने परीक्षा का समय दोपहर को रखा है। अधिकारियों के मुताबिक दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे के बीच पेपर होंगे।

 

 

केंद्र ने पहले पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया, जो 6 से 13 मार्च के बीच संपन्न करवाई जाएगी। ऐसा पहली बार हुआ है जब 5वीं-8वीं से केंद्र ने पहले तीसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षा करवाएगा, क्योंकि इसके बाद बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए।

 

ये भी जानिए...........

- भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने किया मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का आत्मीय स्वागत

 साथ ही बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्कूल खाली मिल सके। तीसरी और चौथी कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगी। केंद्र ने बिना छुट्टी दिए बच्चों की परीक्षा करवाने का फैसला लिया है। पांच विषय के पेपर लगातार रखे गए है। छठीं और सातवीं कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी से 4 मार्च तक चलेगी। इन्हें सिर्फ एक दिन की अवकाश रहेगा, क्योंकि 3 मार्च को रविवार आया है। केंद्र ने दिव्यांग विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय देने को कहा है। अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा होने के बाद शिक्षकों को तुरंत कापियां जांचना है। 40 दिन में मूल्यांकन कार्य खत्म कर रिजल्ट देना है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag