भोपाल । प्राण-प्रतिष्ठा दिन के उपरान्त तथा प्रभु श्रीरामलला नवनिर्मित मंदिर के दर्शन हेतु अपने अनुकूल समयानुसार अयोध्याजी में परिवार सहित पधारें। श्रीराम जी की कृपा प्राप्त करें।
राजवीर यादव के निर्देशन व सानिध्य में सुरेंद्र जैन, पंकज पलिया, प्रदीप राजपूत, नरेंद्रजी साहू, मूलचंद यादव, हीरा सिंह, आदि द्वारा श्रीराम की भक्ति में मग्न होकर, इस कड़कड़ती सर्दी में लगातार अशोका गार्डन व आसपास के क्षेत्र में श्रीराम के भक्तों को विशेष आमंत्रण व पीले चावल बांट रहे है,साथ में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से प्राप्त आमंत्रण स्वीकार करते हुए पर्यावरण संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन।
आगामी पौष शुक्ल, द्वादशी, विक्रम संवत् 2080, सोमवार (दिनांक 22 जनवरी, 2024) के शुभदिन, प्रभु श्रीराम के बाल रूप नूतन विग्रह को, श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में विराजित करके प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी।