खरगोन । नगर के 132 वर्ष से प्रदेश के ऐतिहासिक श्री नवग्रह में का 132 वर्ष के बाद वर्ष 2024 में स्वरूप बदलेगा बीते कई वर्षों से मेले में आवंटित भूमि को भूमाफियाओं द्वारा अन्य व्यापारियों को उच्च दामों पर बेचने की शिकायत के बाद इस बार नगर पालिका प्रशासन ने शक्ति की बात कही है हालांकि नगर पालिका द्वारा प्रतिवर्ष भूमि आवंटन के बाद अन्य को विक्रय का मामला हमेशा सुर्खियों में बना रहता है
परिषद के कुछ सदस्यों की माने तो नवग्रह मेले में भूमिका आवंटन निविदा के रूप में करने से न केवल नगर पालिका को लाखों रुपए का लाभ होगा बल्कि नवग्रह मेले में भूमि आवंटन के मामले में प्रतिवर्ष होने वाले विवाद से भी मुक्ति मिल सकेगी,मेले में दुकानें आवंटन से पहले शुक्रवार को ले- आउट डाला गया। सुबह करीब 11 बजे एसडीएम भास्कर गाचले, नपा सीएमओ एमआर निगवाल सहित राजस्व अधिकारी महेश वर्मा एवं महिला सभा पदाधिकारी मेला मैदान पहुंचे।
यहां बदलाव के बाद तैयार किए गए नक्शे का अफसरों ने निरीक्षण किया इसके बाद ले- आउट प्रक्रिया शुरु हुई। सीएमओ निगवाल ने बताया कि 10 फरवरी से मेले में दुकानें लगाने की प्रक्रिया शुरु हो सकेगी। मेले में झूले, खान- पान होटलों के साथ ही अन्य मनोरंजन के साधनों सहित कुल 400से अधिक दुकानें लगाई जाएंगी। इस बार मेले में बदलाव किया गया है। इस बार मेले में दुकानें पूर्व.पश्चिम दिशा लगाई जाएगी, इससे पहले उत्तर- दक्षिण दुकानें लगती थी। परिवर्तन के बाद दुकानदारों को व्यवसाय में आसानी होगी साथ ही मेले में आने वाले लोगों को हर ब्लॉक में जाने में भी आसानी होगी, मेले में पूर्व की तरह ही सभी कर लिए जाएंगे।