सिवनीमालवा।स्थानीय पी.डब्ल्यू.डी. रेस्टहाउस बानापुरा में बुधवार शाम को नववर्ष 2024 का पत्रकार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक पार्टी आयोजित कर सभी पत्रकारों ने एकत्र होकर एक-दूसरे से मिलकर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं एवं बीते हुए वर्ष की यादें ताजा की। पत्रकार साथियों ने नए वर्ष में किये जाने वाले कार्यों के बारे में सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कई विषयों पर चर्चा की।
साथ ही लोकतंत्र के चतुर्थ प्रहरी अपनी भूमिका सजगता से आम जनता की समस्याओं को उठाते रहेंगे राष्ट्र हित में शासन की जनकल्याणकारी कार्यों में सहयोगी रहेगें। कार्यक्रम में सभी पत्रकार बन्धु वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह ठाकुर, रामशंकर शर्मा,नंदकिशोर व्यास, मनमोहन राठौर, राजू राठौर, उमेश गौड़, केके.यदुवंशी, तापस जोशी,अरुण कश्यप, रणधीर मालवीय, शेखर पुरोहित,अमर दीप चौबे, चंद्रशेखर बाथव, शुभम शर्मा, रामशंकर दुबे आदि उपस्थित रहे।