- आईसीसी ने नियमों में किया बदलाव

आईसीसी ने नियमों में किया बदलाव


दुबई । क्रिकेट में अब टीवी अंपायर, स्टंपिंग की अपील पर कॉट बिहाइंड का रीव्यू नहीं कर सकेंगे। इसका कारण है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने नियमों में बदलाव किया है,  इसके तहत अब टीवी अंपायर, स्टंपिंग की अपील पर कॉट बिहाइंड का रीव्यू नहीं करेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष 12 दिसंबर से प्रभावी हुये इन नियमों के तहत अब विकेटकीपर के बेल्स गिराने के बाद अगर टीम कॉट बिहाइंड के लिए रीव्यू लेना चाहती है तब उसे अलग से डीआरएस की अपील करनी होगी।

 

ये भी जानिए..........

 

- फिटनेस और क्षेत्ररक्षण की कमियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं : हरमनप्रीत

गौरतलब है कि साल 2023 की शुरुआत में भारत के खिलाफ श्रृंखला में कई बार ऐसा हुआ था कि ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स केरी स्टंप की अपील करते और टीवी अंपायर कॉट बिहाइंड को भी रीव्यू करते थे जो अब नहीं हो पायेगा। इसके कारण गेंदबाजी कर रही टीम को रीव्यू लेने की जरुरत नहीं पड़ती थी और अंपायर यह भी देखा करते थे कि गेंद बल्ले से लगकर गई है या नहीं। हालांकि अब स्टंप की अपील पर टीवी अंपायर केवल साइड ऑन कैमरा का उपयोग करते हुए यह देखेंगे कि बल्लेबाज स्टंप आउट है या नहीं। इसके साथ ही आईसीसी ने कनकशन सब्स्टीट्यूशन के नियम में भी संशोधन किया है। इसके तहत अगर किसी खिलाड़ी को गेंदबाजी से रोका गया हो तो उसके स्थानापन्न खिलाड़ी को भी गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं रहेगी। 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag