- खरपतवार प्रबन्धन की रणनीति आवश्यक

खरपतवार प्रबन्धन की रणनीति आवश्यक


५ दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ


जबलपुर, । खरपतवार अनुसन्धान निदेशालय द्वारा आत्मा परियोजना के अंतर्गत बेगूसराय, बिहार से प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं प्रगतिशील कृषको के समूह के लिए ‘‘उन्नत खरपतवार प्रबंधन रणनीति‘‘ विषय पर ५ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक ४ जनवरी २०२४ को निदेशालय के सभागार में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप् में संस्थान की क्यूआरटी के अध्यक्ष एवं प्रख्यात खरपतवार वैज्ञानिक डॉ. आर. के. मलिक उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत में बोलते हुए निदेशालय के निदेशक ने सभी किसानो को खरपतवार प्रबंधन के महत्व को बताया एंव उन्हें वैज्ञानिक तरीके से खेती कर आमदनी बढाने पर जोर दिया।

 

 

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि ने किसानो की वास्तविक समस्याओ पर चर्चा की एवं अपने अनुभव किसानो से साझा किया उन्होने बताया कि खरपतवार की समस्या हर जगह विद्यमान हैं, परन्तु वैज्ञानिक तरीके अपना कर किसान इनका भलि-भाँति प्रबंधन कर सकते हैं, जिससे किसानो की आय बढेगी जो उनके जीवन स्तर में सुधार लायेगी। परिचर्चा में किसानो ने बताया की वे सभी तरह की खेती करते है फसल, बागवानी से लेकर एकीकृत कृषि प्रणाली पर भी कार्य करते है। किसानो द्वारा फसल एवं बागवानी में खरपतवार की समस्या पर भी चर्चा की गयी।

ये भी जानिए...........

- महाराष्ट्र के तर्ज पर मध्यप्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाए

 कार्यक्रम की शुरूआत में पाठ्यक्रम निदेशक डॉ.पी.के.सिंह ने सभी प्रशिक्षणार्थी का निदेशालय में स्वागत किया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की जिसमें उन्होनें बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में खरपतवार प्रबंधन के विभिन्न आयामो पर व्याख्यान के साथ उसके प्रबंधन पर भी चर्चा की जाएगी। प्रशिक्षण में बेगूसराय, बिहार के आत्मा परियोजना के अधिकारियो के साथ ३० प्रगतिशील किसान हिस्सा ले रहें हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगिता घरडे, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं पाठ्यक्रम समन्वयक ने किया एवं डॉ. चेतन सी. आर., वैज्ञानिक एवं पाठ्यक्रम समन्वयक का सहयोग रहा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag