-
- कटनी जिले मे जगह जगह हुआ स्वागत
कटनी-/ शुक्रवार की दोपहर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से सतना जा रहे थे।उनके स्वागत के लिए कटनी की मौजूद सीमा छपरा में सुबह से ही पूर्व विधायक सौरभ सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए।दोपहर 2 बजे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी छपरा पहुँचे जहाँ कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प मालाएँ पहना कर स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को नेता बनने का मूलमंत्र भी दिया आगामी समय पार्टी को कैसे मजबूत करना है यह बात भी सड़क मार्ग पर खड़े होकर कही।
ये भी जानिए...........
स्वागत के दौरान- पूर्व विधायक सौरभ सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ के एल जैन, नरेंद्र पौराणिक, गणेश नारायण गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,नरेंद्र सैनी, अजय गर्ग,ताम सिंह पटेल, मुन्ना आदिवासी,रामकिशन पटेल,जवाहर सिंह, अभिषेक सिंह राणा,नीरज पटेल, संजय पटेल, राजेश तिवारी, आदित्य दुबे, विजय तिवारी,मुकेश साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद गौंटिया, डॉ ऐके खान, एडवोकेट अपूर्व सेठ,राजेश सिंह, सचिन राजपूत,राजपाल गडारी, धनीराम पटेल, सुदामा हल्दकार, अशोक हल्दकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही है।