- मावठे से भीगे प्रदेश के कई जिले-छाया रहा कोहरा

मावठे से भीगे प्रदेश के कई जिले-छाया रहा कोहरा

  • - आज भी 15 जिलों में बारिश होने के आसार


  • भोपाल । मध्यप्रदेश का मौसम नए साल से ही बदला हुआ है। बीते दो दिन से ठंड ने जोर पकड़ा है। दिन में लोग ठिठुरने लगे हैं। शुक्रवार को भी कई जिलों में मावठे की बारिश हुई है। राजधानी भोपाल में अलसुबह कुछ इलाकों में करीब पौन घंटे तक पानी गिरा है। प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। ग्वालियर में बीती रात सबसे ठंडी रही। यहां रात का पारा 7.9 डिग्री तक पहुंच गया।

मावठे से भीगे प्रदेश के कई जिले-छाया रहा कोहरा, अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम -  Delhibulletin

 

 बीते 24 घंटे में 3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। वहीं गुरुवार दिन में 14.7 डिग्री तापमान रहा था।मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। शनिवार को भी 14 जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर, बैतूल, जबलपुर, कटनी, मंडला, उमरिया, डिंडौरी, शहडोल, अनूपपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेश खबसे ने बताया कि  उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही न बर्फबारी व उत्तर- पूर्वी दिशाओं से ठंडी हवाएं आने व अरब सागर के पश्चिमी भाग में एक कम दबाव का क्षेत्र  विकसित होने के कारण बादल व बारिश तो कहीं ठंड देखने को मिल रही है। एक टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश व पश्चिमी भाग मे बनी होने कारण भी बादल छाए रहने की संभावना है।

मावठे से भीगे प्रदेश के कई जिले-छाया रहा कोहरा, अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम -  Delhibulletin

भोपाल में बारिश


राजधानी में मावठे की बारिश ने शहर को भिगो दिया। शहर के कई इलाकों में 30 से 45 तक बूंदें पड़ती रहीं। सर्द हवाओं से ठंडक बढऩे लगी है। आज भी जिले में बारिश की संभावना जताई जा रही है।  इंदौर में बीते दो दिनों से ठंड तेजी से बढ़ी है। सर्द हवाओं से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। शुक्रवार सुबह शहर में धुध रही। बादल बने हुए हैं। इस वजह रात में सर्दी अपेक्षाकृत कम रही। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 15 डिग्री दर्ज किया गया। बादलों के छंटने के बाद रात का पारा तेजी से गिरेगा।

मावठे से भीगे प्रदेश के कई जिले-छाया रहा कोहरा, अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम -  Delhibulletin

उमरिया में 50 मीटर दूर भी नहीं दे रहा दिखाई


उमरिया जिला भी कोहरे के आगोश में है।लगातार ठिथुरन होने की वजह से लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। शुक्रवार सुबह विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जहां 50 मीटर से दूर लोगों को दिखाई भी नहीं दे रहा है। उमरिया जिले के पाली के क्षेत्र का मौसम ऐसा ही रहा है। यहां सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे हैं।

मावठे से भीगे प्रदेश के कई जिले-छाया रहा कोहरा, अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम -  Delhibulletin

दमोह में हल्की बारिश के बाद बड़ी ठंड


दमोह में गुरुवार रात से हल्की बारिश हो रही है इसके साथ ही सुबह से कोहरा छाया हुआ है, जिससे काफी तेज ठंड हो रही है। अभी 4 दिनों तक इसी तरह मौसम बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। सुबह से सडक़ें सूनी दिखाई दी और जगह, जगह पानी भरा दिखाई दिया। बारिश के कारण सडक़ों पर अलाव जलते नहीं दिखाई दिए और लोग अपने घरों में ही बने रहे।
मावठे से भीगे प्रदेश के कई जिले-छाया रहा कोहरा, अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम -  Delhibulletin

ये भी जानिए...........

- तीसरी से सातवी कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी से

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag