- भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को फिर से किया गया बहाल

भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को फिर से किया गया बहाल


भोपाल । मथुरा स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते निरस्त की गईं कुछ गा?ियां बहाल रहेंगी। उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉड्लिंग के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य के दौरान भोपाल मंडल से होकर, इस मार्ग से गुजरने वाली निरस्त की गईं कुछ गाडिय़ों की सेवा निर्धारित तिथियों में अपने प्रारंभिक स्टेशन से बहाल करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करने के बाद ही यात्रा शुरू करने की अपील की गई है।

भोपाल से गुजरने वाली निरस्त की गईं इन ट्रेनों को किया बहाल, इन एक्सप्रेस का  रूट डायवर्ट, canceled-trains-passing-through-bhopal -start-route-of-many-trains-diverted

निरस्त की गईं गाडिय़ों की बहाली


गाड़ी संख्या 12148 हजरत निजामुद्दीन-कोल्हापुर एक्सप्रेस दिनांक 11.01.2024 को, गाड़ी संख्या 12264 हजरत निजामुद्दीन-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 11.01.2024 को, गाड़ी संख्या 12263 पुणे-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 16.01.2024 एवं 19.01.2024 को तथा गाड़ी संख्या 12494 हजरत निजामुद्दीन-मिरज एक्सप्रेस दिनांक 12.01.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार गंतव्य के लिए चलेगी।

भोपाल से गुजरने वाली निरस्त की गईं इन ट्रेनों को किया बहाल, इन एक्सप्रेस का  रूट डायवर्ट, canceled-trains-passing-through-bhopal -start-route-of-many-trains-diverted

बहाली के साथ मार्ग परिवर्तन


गाड़ी संख्या 12147 कोल्हापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 16.01.2024 को तथा गाड़ी संख्या 11077 पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस दिनांक 10.01.2024 एवं 11.01.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया आगरा कैंट-मितावली-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते होकर गंतव्य को जाएगी। वहीं रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का दिनांक 10.01.2024/11.01.2024 से उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर मंडल के सुरेली स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनों दिशाओं में छ: माह के लिए ठहराव प्रदान किया गया है।
भोपाल से गुजरने वाली निरस्त की गईं इन ट्रेनों को किया बहाल, इन एक्सप्रेस का  रूट डायवर्ट, canceled-trains-passing-through-bhopal -start-route-of-many-trains-diverted

ये भी जानिए...........

- मावठे से भीगे प्रदेश के कई जिले-छाया रहा कोहरा

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag