- अभाविप ने की जिला शिक्षा केन्द्र में तालाबंदी

अभाविप ने की जिला शिक्षा केन्द्र में तालाबंदी


अशोकनगर  ।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को जिला परियोजना समन्वयक के कार्यालय पर तालाबंदी की गई। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि डीपीसी कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है, इस कार्यालय से छात्रों की सुविधाओं के लिए आने वाला फंड डीपीसी राहुल शर्मा के संरक्षण में उनके कृपा पात्र लोग खा रहे हैं और भ्रष्टाचार किए जा रहे हैं।

 

 

 विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक आदित्य शाक्य ने बताया कि छात्राओं की ट्रेनिंग के लिए डीपीसी कार्यालय को फंड प्राप्त हुआ था। लेकिन डीपीसी द्वारा जिले के किसी भी विद्यालय में छात्राओं को ट्रेनिंग नहीं दी गई और राशि निकालकर हेरफेर कर ली गई है। छात्राओं को बिना ट्रेनिंग दिए तीन-तीन महीने का पूरा फंड निकाल लिया गया है। अभाविप ने बताया कि जिस कोच को छात्राओं की ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी सौंपी गई उसे बूसू संघ द्वारा निष्कासित कर दिया गया था। विद्यार्थी परिषद ने बताया कि प्रशिक्षण की देखरेख की जिम्मेदारी एपीसी और प्रभारी बीईओ बलवीर बुंदेला की थी, जिसमें उनकी हेड मास्टर तथा डीपीसी तीनों की मिली भगत से यह पैसा छात्रों को न देकर अपनी जेब में रख लिया गया है,

ये भी जानिए...........

- नवग्रह मेला, इस बार बदललेगा स्वरुप, मेले में आवंटित दुकानों को ऊंचे दामों पर बेचने वाले भूमाफियाओं पर रहेगी प्रशासन की नजर

क्योंकि इस पर अभी तक डीपीसी तथा अन्य अधिकारियों द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। इतने बड़े भ्रष्टाचार पर भी डीपीसी राहुल शर्मा की चुप्पी भी उनकी मिली भगत को उजागर कर रही है। जब विद्यार्थी परिषद ने जिला परियोजना समन्वयक राहुल शर्मा से इन विषयों पर चर्चा करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया। जिससे नाराज होकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीपीसी कार्यालय पर तालाबंदी की। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर डीपीसी अपना भ्रष्टाचार का रवैया नहीं बदलते हैं, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और संपूर्ण जिले में उनके पुतले फूकेंगी। 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag