- 19 अभ्यर्थियों ने किये नाम निर्देशन पत्र जमा

19 अभ्यर्थियों ने किये नाम निर्देशन पत्र जमा


अशोकनगर  ।  मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला अशोकनगर जनपद पंचायत ईसागढ के निर्वाचन क्षेत्र वार्ड क्रमांक 5 में जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद हेतु नाम निर्देशन पत्र 6 जनवरी तक कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 123 में प्राप्त किए जा रहे हैं। 
शुक्रवार को निर्वाचन क्षेत्र वार्ड क्रमांक 5 में जिला पंचायत सदस्य पद हेतु 19 अभ्यर्थियों दीपक ग्राम पचलाना तहसील

 

 

 ईसागढ़, हरदीप सिंह ग्राम शंकरपुर तहसील ईसागढ़, दिलीप कुमार ग्राम छैलाई तहसील ईसागढ़, राजाभैया ग्राम मढ़ी महिदपुर तहसील नईसराय,सुखभान सिंह ग्राम पाकोन तहसील ईसागढ़, पहलवान सिंह ग्राम पाठखेडा तहसील ईसागढ़, भास्कर सिंह ग्राम बमनावर तहसील ईसागढ़, अवधेश कुमार ग्राम जाजनखेडी तहसील ईसागढ़,

ये भी जानिए...........

- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संबंध में कार्यशाला आयोजित

यशवर्धन सिंह यादव नगेश्री ग्राम मढ़ी तूमैन तहसील अशोकनगर, दर्शन सिंह ग्राम अमरोद तहसील ईसागढ़, शिवप्रताप ग्राम अजलेश्वर तहसील नईसराय, सूरतिया ग्राम कालीटोर तहसील ईसागढ़, रविन्द्र सिंह रघुवंशी ग्राम भर्रोली तहसील ईसागढ़, कैलाश सिंह ग्राम बमनावर तहसील ईसागढ़, शैलेन्द्र कुमार ग्राम छीरखेडा तहसील ईसागढ़, मनोज कुमार ग्राम म्यांपुर तहसील शाढौरा, बाबूलाल ग्राम हिनोतिया पछार तहसील अशोकनगर, शैतान सिंह ग्राम कोहरवास तहसील ईसागढ़ तथा संजीव ग्राम हिनोतिया पछार तहसील अशोकनगर द्वारा संयुक्त कलेक्टर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती सोनम जैन के समक्ष नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये। 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag