- पुलिस कार्रवाई में 38 पेटी अंग्रेजी शराब हुई बरामद, किंतु आरोपित नहीं लगा पुलिस के हाथ

पुलिस कार्रवाई में 38 पेटी अंग्रेजी शराब हुई बरामद, किंतु आरोपित नहीं लगा पुलिस के हाथ


 झाबुआ / जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र की पिटोल पुलिस चौकी टीम द्वारा आज शुक्रवार को ग्राम नागनखेडी के एक घर में अवैध रुप से छिपा कर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, किंतु आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया, पुलिस द्वारा फरार आरोपित की तलाश की जा रही है ।

 

ये भी जानिए...........

- नववर्ष पर पत्रकार मिलन कार्यक्रम में समाज के सजग प्रहरी का लिया संकल्प

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस झाबुआ रूपरेखा यादव ने शुक्रवार को मामले में दी गई जानकारी में बताया कि पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम नागनखेडी में एक मकान के पास अवैध शराब रखी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स भेजी गई। पुलिस टीम द्वारा ग्राम नागनखेडी में निर्मल पिता कमजी मचार निवासी ग्राम नागनखेडी के घर के पीछे तीरपाल से ढक कर अवैध रुप से गोवा अंग्रेजी शराब की 38 पेटीया छिपा कर रखी मिली, जिसे मौके पर जप्त किया गया, किंतु आरोपी निर्मल पिता कमजी मचार निवासी ग्राम नागनखेडी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस  जानकारी अनुसार बरामद की गई शराब करीब ₹95,000/- मूल्य की है। 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag