- अलका लांबा का बढ़ा कद राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की मिली कमान

अलका लांबा का बढ़ा कद राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की मिली कमान


नई दिल्ली । कांग्रेस ने चांदनी चौक से पूर्व विधायक और पूर्व डूसू अध्यक्ष अलका लांबा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लांबा नेटा डिसूजा की जगह लेंगी। वहीं, दिल्ली के ही वरुण चौधरी को एनएसयूआई की कमान सौंप दी गई है। यह दोनों नियुक्तियां कांग्रेस की राष्ट्रीय कमेटी में दिल्ली के लगातार बढ़ते दबदबे की ओर ही संकेत दे रही हैं।

 

अलका लांबा का बढ़ा कद, बनाया गया महिला कांग्रेस का अध्यक्ष, वरुण चौधरी को  मिली NSUI की कमान - alka lamba appointed as mahila congress president varun  chaudhary become nsui

 गौरतलब है कि दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन को कुछ ही दिन पहले आलाकमान ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस की वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के निर्वाचित सदस्यों में भी वह शामिल हैं। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव को हाल ही में पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। वह भी सीडब्ल्यूसी के स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। दिल्ली से मनीष चतरथ को भी सीडब्ल्यूसी में स्थायी आमंत्रित सदस्य रखा गया है। यही नहीं, अगस्त में जब सीडब्ल्यूसी का पुनर्गठन किया गया था तो अलका लांबा को भी विशेष आमंत्रित सदस्य रखा गया था। अब अलका को महिला कांग्रेस की कमान भी सौंप दी गई है।

अलका लांबा का बढ़ा कद, बनाया गया महिला कांग्रेस का अध्यक्ष, वरुण चौधरी को  मिली NSUI की कमान - alka lamba appointed as mahila congress president varun  chaudhary become nsui

ये भी जानिए..........

- 48 घंटे में ईडी के बड़े एक्शन, दिल्ली, कोलकाता, रायपुर तक मचा हड़कंप

अपने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में अलका लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, कानूनी और संविधान द्वारा महिलाओं को दिए गए बराबरी के अधिकारों को पंक्ति में खड़ी अंतिम महिला तक सही मायने में पहुंचाकर उनकी भागेदारी और सशक्तीकरण का रास्ता प्रशस्त करेगी। दूसरी तरफ बता दें कि एनएसयूआइ अध्यक्ष के लिए पिछले दिनों राहुल गांधी ने पांच छात्र नेताओं के इंटरव्यू लिए थे। इनमें राजस्थान से विनोद जाखड़, तेलंगाना से वेंकट और अनुलेखा, दिल्ली से वरुण चौधरी, हरियाणा से विशाल चौधरी के नाम शामिल थे। इनमें से वरुण चौधरी का चुनाव किया गया।
अलका लांबा का बढ़ा कद, बनाया गया महिला कांग्रेस का अध्यक्ष, वरुण चौधरी को  मिली NSUI की कमान - alka lamba appointed as mahila congress president varun  chaudhary become nsui

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag